बीजिंग, 18 अगस्त चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की एक मुखर आलोचक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है । उन्होंने राष्ट्रपति पर आरोप लगाया था कि वह चीन के लोगों का आर्थिक और सामाजिक दिक्कतों से ध्यान भटकाने के लिए भारत और चीन के बीच विवाद को भड़का रहे हैं ।
हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) ने ‘‘भाषणों से देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए’’ सेंट्रल पार्टी स्कूल की पूर्व प्रोफेसर काई शिया को निष्कासित कर दिया।
यह भी पढ़े | गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, वैध वीजा वाले विदेशी पत्रकारों को परिवार के साथ भारत आने की अनुमति.
स्कूल की वेबसाइट पर लगे एक नोटिस के हवाले से कहा गया कि काई (68) को इसलिए दंडित किया गया क्योंकि उन्होंने राजनीतिक समस्या पैदा करने वाले भाषण दिए ।
नोटिस में कहा गया कि उनके भाषण काफी भड़काऊ किस्म के थे और उन्होंने पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन किया ।
यह भी पढ़े | North Korea: तानाशाह Kim Jong Un का नया फरमान, भुखमरी मिटाने के लिए मार दिए जाएं सभी कुत्ते.
काई ने अखबार को बताया कि वह सुरक्षित हैं और अमेरिका में हैं । हालांकि उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।
ब्रिटेन के ‘गार्डियन’ अखबार को जून में एक साक्षात्कार में काई ने कहा था कि शी चिनफिंग चीन और भारत के बीच टकराव को बढ़ा रहे हैं और अपने फायदे तथा दबदबा बढ़ाने के लिए अमेरिका विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY