एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 30 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अभी 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार हुई थी। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस को शिकस्त देकर ठीक हुए लोगों की संख्या 22.71 लाख से अधिक हो गई।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 30 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अभी 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार हुई थी। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस को शिकस्त देकर ठीक हुए लोगों की संख्या 22.71 लाख से अधिक हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को देश में महामारी के रिकॉर्ड 69,874 मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,75,701 हो गई। पिछले 24 घंटों में 945 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई।

यह भी पढ़े | हरियाणा: गुरुग्राम के सोहना रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, किसी के घायल होने की सूचना नहीं: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि, शनिवार रात तक, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मिली सूचना के आधार पर पीटीआई द्वारा तैयार की गई तालिका के अनुसार कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30,37,657 हो गई और मृतक संख्या बढ़कर 56,762 हो गई। महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 22,71,054 हो गई।

भारत कोविड-19 के मामलों के संदर्भ में अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Tracker Worldometer: भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार, 2.2 मिलियन से अधिक लोग हुए रिकवर.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 22,22,577 और रोगियों के ठीक होने की दर 74.69 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.87 प्रतिशत रह गई है। ठीक हुए लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 15 लाख से अधिक है।

मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 के संदर्भ में पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इसने कहा कि देश में कोविड-19 के 6,97,330 उपचाराधीन मामले हैं जो कुल मामलों का 23.43 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शुक्रवार को 10,23,836 नमूनों की जांच के साथ ही 21 अगस्त तक 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को कुल 10,23,836 नमूनों की जांच की गई जिनमें से करीब 3.8 लाख नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन तरीके से की गई।

आईसीएमआर के अनुसार देश में पिछले पांच दिनों में प्रतिदिन औसतन 8,89,935 नमूनों की जांच की गई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार भारत प्रति एक लाख की आबादी पर लगभग 74.7 लोगों की जांच कर रहा है जो प्रति एक लाख की आबादी पर 14 लोगों की जांच करने के इस शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी के दिशा-निर्देशों से भी कहीं अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).