कोरबा, 13 जून छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दंपत्ति और उनकी डेढ़ वर्ष की बच्ची घर में फांसी पर लटकते हुए मिली है। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि बच्ची को फांसी पर लटकाने के बाद दंपत्ति ने अपनी जान दे दी।
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरकी गांव में अशोक कुमार रात्रे (28 वर्ष) और उसकी पत्नी रागिनी रात्रे ने डेढ़ वर्ष की बच्ची एशि को फांसी पर लटका दिया। बाद में दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 207 नए मरीज पाए गए: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अशोक कुमार रात्रे एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ सिरकी गांव में रहता था। आज सुबह जब परिवार देर तक नहीं उठा तब पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका से खिड़की से झांककर भीतर देखा। तब पड़ोसियों ने देखा कि अशोक और उसकी बच्ची एक कमरे में तथा उसकी पत्नी दूसरे कमरे में फांसी पर लटक रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना दीपका थाना को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब नर्सिंग होम में होगा कोविड-19 मरीजों का इलाज, आदेश जारी.
उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के बाद दंपति ने बच्ची को फांसी पर लटकाया तथा बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY