विदेश की खबरें | सिल्वियो बर्लुस्कोनी के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच उनकी विरासत को लेकर बंटे देशवासी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इटली के अधिकतर लोग बर्लुस्कोनी को मीडिया मुगल, फटबॉल उद्यमी और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर जानते हैं। वह हाल के दशकों में इटली की सबसे प्रभावशील शख्सियत रहे हैं। मगर लोग इस बात पर बुरी तरह से बंटे हुए हैं कि उनका प्रभाव बेहतर था या खराब। लोग इस बात को लेकर भी बंटे हुए हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री इस तरह के सम्मान के हकदार हैं या नहीं।

बर्लुस्कोनी का सोमवार को मिलान के एक अस्पताल में निधन हो गया था। 86 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री रक्त कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार ने मंगलवार को मिलान के पास बर्लुस्कोनी के बंगले में एक निजी शोक सभा का आयोजन किया था।

राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बर्लुस्कोनी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने और एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित करने के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की सरकार के फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं।

बर्लुस्कोनी के लंबे वक्त से आलोचक रहे पत्रकार मार्को ट्रावगलियो ने कहा कि बर्लुस्कोनी ने इटली को विभाजित किया और उन्होंने 30 साल तक विरोधियों को अपमानित किया तथा कानून को नहीं माना।

फिर भी पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में हजार लोगों के आने की उम्मीद है लेकिन डुओमो कैथेड्रल के अंदर परिवार के सदस्य, राजनीतिक सहयोगी और विरोधी जमा होंगे।

इस बात की पुष्टि हो गई है कि हंगरी के राष्ट्रपति विक्टर ओरबान उन उच्च स्तरीय विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में शामिल होंगे जो बर्लुस्कोनी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे।

उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री मिलोनी भी अन्य नेताओं के साथ शामिल होंगी।

बर्लुस्कोनी रंगीन मिजाज पार्टियों और भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोपों के बावजूद सबसे लंबे समय तक इटली के प्रधानमंत्री रहे।

वहीं, आलोचकों के लिए वह एक लोकलुभावनवादी थे, जिन्होंने खुद को और अपने व्यवसायों को समृद्ध करने के लिए एक उपकरण के रूप में राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल करके लोकतंत्र को कमजोर करने की स्थिति बनाई।

बर्लुस्कोनी का जन्म 29 सितंबर 1936 को मिलान में एक मध्यमवर्गीय बैंकर पिता के यहां हुआ था। उन्होंने कानून की डिग्री हासिल की। उन्होंने 25 साल की उम्र में एक निर्माण कंपनी शुरू की और मिलान के बाहरी इलाके में मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कई अपार्टमेंट का निर्माण कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)