एजेंसी न्यूज

डोनाल्ड ट्रंप के दबाव की वजह से कोस्टा रिका, होंडुरास निर्वासितों के लिए पनामा में ठहराव स्थल बन गए

यह अमेरिका से निर्वासित किये गये अन्य देशों के लोगों की पहली उड़ान थी, जिन्हें कोस्टा रिका ने ट्रंप प्रशासन के कारण अपने देश के हिरासत केंद्रों में रखने पर सहमति जताई थी, जबकि अमेरिकी प्रशासन ने उनके देशों में वापसी की व्यवस्था की है.

डोनाल्ड ट्रंप के दबाव की वजह से कोस्टा रिका, होंडुरास निर्वासितों के लिए पनामा में ठहराव स्थल बन गए
Donald Trump | X

यह अमेरिका से निर्वासित किये गये अन्य देशों के लोगों की पहली उड़ान थी, जिन्हें कोस्टा रिका ने ट्रंप प्रशासन के कारण अपने देश के हिरासत केंद्रों में रखने पर सहमति जताई थी, जबकि अमेरिकी प्रशासन ने उनके देशों में वापसी की व्यवस्था की है. कोस्टा रिका की राजधानी पहुंचे 135 निर्वासित लोगों में से आधे नाबालिग हैं और इसके साथ ही यहां लैटिन अमेरिकी देशों से आने वाले निर्वासितों की संख्या बढ़ गयी है.

कोस्टा रिका ने पनामा के साथ मिलकर ज्यादातर एशियाई मूल के निर्वासितों को तब तक अपने यहां रखने की व्यवस्था की है, जब तक उनके निर्वासन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती या फिर वे कहीं और सुरक्षित स्थान की तलाश नहीं कर लेते. होंडुरास ने बृहस्पतिवार को ग्वांतानामो बे से आने वाली उड़ान से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच निर्वासितों को सौंपने की सुविधा भी प्रदान की. यह भी पढ़ें : न्यायालय ने जनजातीय आबादी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

कोस्टा रिका के गृह उपमंत्री ओमर बैडिला ने बताया कि कोस्टा रिका आने वाले प्रवासियों को बस से पनामा सीमा के पास एक देहात हिरासत केंद्र में ले जाया जाएगा, जहां उन्हें छह सप्ताह तक रखा जाएगा और फिर उनके मूल देशों में वापस भेज दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अमेरिकी सरकार लागत वहन करेगी.कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो शावेज ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उनका देश अपने ‘आर्थिक रूप से शक्तिशाली उत्तरी भाई’ की मदद कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).