एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस : हरियाणा को दक्षिण कोरियाई किटों से जांच करने की केंद्र से मंजूरी मिली

  राज्य सरकार को एक हफ्ता पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी एसडी बायोसेंसर से 25,000 रैपिड टेस्ट किट की पहली खेप मिली।

कोरोना वायरस : हरियाणा को दक्षिण कोरियाई किटों से जांच करने की केंद्र से मंजूरी मिली
जमात

चंढीगढ़, 29 अप्रैल हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को कोविड-19 कू त्वरित जांच (रैपिड टेस्ट) के लिए दक्षिण कोरिया की एक कंपनी द्वारा तैयार किट का उपयोग करने की खातिर केंद्र की अनुमति मिल गयी है।

  राज्य सरकार को एक हफ्ता पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी एसडी बायोसेंसर से 25,000 रैपिड टेस्ट किट की पहली खेप मिली।

भारत ने पिछले हफ्ते दो चीनी कंपनियों से पांच लाख रैपिड जांच किट खरीदी थी और उन्हें कई राज्यों में वितरित किया गया था।

भारतीय मेडिकल अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने हालांकि राज्यों को इन किटों का उपयोग उस समय तक के लिए बंद करने की सलाह दी जब तक कि इन किटों के संबंध में की गयी शिकायतों के मद्देनजर उनकी गुणवत्ता की जांच नहीं कर ली जाए।

विज ने पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को जानकारी दी थी कि हरियाणा ने दक्षिण कोरियाई कंपनी से 25,000 रैपिड टेस्ट किट खरीदी हैं और वह चीनी किटों का उपयोग नहीं कर रहा है। लेकिन राज्य से कहा गया था कि वह उन किटों का भी उपयोग रोक दे।

उन्होंने कहा, " अब हमें केंद्र से आगे बढ़ने और उन किटों का उपयोग कर परीक्षण करने की अनुमति मिल गयी है जो हमने दक्षिण कोरियाई कंपनी से खरीदी थी।"

उन्होंने कहा कि इन किटों का इस्तेमाल पहले स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिसकर्मियों के परीक्षण के लिए किया जाएगा जो कोरोना वायरस लड़ाई में सबसे आगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).