फ्रेंच गुयाना की आधी आबादी फ्रांस की गरीबी रेखा से नीचे है।
हालांकि फ्रांसीसी मुख्यभूमि में संक्रमण फैलने की दर दो महीने पहले स्थिर हो गई है, लेकिन दक्षिण अमेरिका में संक्रमण बढ़ने के कारण फ्रेंच गुयाना में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
यह भी पढ़े | पाक पीएम इमरान खान ने लिया संकल्प, कहा- CPEC परियोजना को हर कीमत पर पूरा किया जाएगा.
इससे ‘‘चिंतित’’ फ्रांसीसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि आगामी दिनों में चिकित्सकों को वहां भेजा जाएगा।
सेना ने फ्रेंच गुयाना में अस्पतालों में क्षमता से अधिक मरीज होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए हवाई मार्ग से मार्टिनिक द्वीप स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े | विश्व स्वास्थ्य संगठन का देशों ने किया आग्रह, कहा- जागें और कोरोना महामारी को करें नियंत्रित.
फ्रेंच गुयाना फ्रांस का हिस्सा है।
स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार फ्रांस में पिछले सप्ताह करीब 5,000 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,400 मामले फ्रेंच गुयाना में सामने आए हैं। फ्रेंच गुयाना की जनसंख्या मात्र तीन लाख है।
फ्रांस में इस संक्रमण से कुल 29,893 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY