एजेंसी न्यूज

Corona Virus : जर्मनी में अप्रैल मध्य तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

देश के 16 राज्यों के गवर्नरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मंगलवार चली लंबी बातचीत के बाद चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि पूर्व में 28 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध 18 अप्रैल तक जारी रहेंगे।

Corona Virus : जर्मनी में अप्रैल मध्य तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के 16 राज्यों के गवर्नरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग (Video conferencing) के जरिये मंगलवार चली लंबी बातचीत के बाद चांसलर एंजेला मर्केल (Chancellor Angela Merkel) ने कहा कि पूर्व में 28 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध 18 अप्रैल तक जारी रहेंगे. यह भी पढ़े: COVID19 के बढ़ते मामलों के कारण जर्मनी ने 18 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाए-रॉयटर्स

कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाए गए प्रकार के फैलने के बाद जर्मनी में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं और प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा हो गई है.

मर्केल ने बर्लिन में कहा, “हम महामारी के नए प्रकार से जूझ रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “हम नए वायरस से मुकाबला कर रहे हैं जो पहले जैसा है लेकिन इसका स्वभाव अलग है. यह अधिक घातक और संक्रामक है तथा लंबे समय तक संक्रामक रह सकता है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).