विदेश की खबरें | विश्वभर में कोरोना वायरस के मामले दो करोड़ हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मितो (जापान), 11 अगस्त (एपी) दुनियाभर में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर दो करोड़ हो गई है। संक्रमण के कुल मामलों से आधे से ज्यादा सिर्फ अमेरिका, भारत और ब्राजील से हैं।
मितो (जापान), 11 अगस्त (एपी) दुनियाभर में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर दो करोड़ हो गई है। संक्रमण के कुल मामलों से आधे से ज्यादा सिर्फ अमेरिका, भारत और ब्राजील से हैं।
वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि सीमित जांच और कम से कम 40 प्रतिशत लोगों में कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं होने की वजह से संक्रमितों की वास्तविक संख्या ‘जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ की ओर से जारी आंकड़ों से अधिक होने की संभावना है।
चीन में पिछले साल कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के बाद छह महीने में मामले बढ़कर एक करोड़ हुए थे और अब केवल छह सप्ताह के अंदर यह दोगुना हो गए।
‘एपी’ द्वारा किए आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार 22 जुलाई को दुनियाभर में संक्रमण के मामलों की संख्या डेढ़ करोड़ होने के बाद से आए कुल मामलों के करीब दो-तिहाई अमेरिका, भारत और ब्राजील से हैं।
यह भी पढ़े | Coronavirus: अमेरिका में बीते महीने 97,000 से अधिक बच्चे COVID-19 से संक्रमित.
रोजाना सामने आ रहे नए मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। भारत में नए मामलों का सात दिन का औसत 58,768 है। वहीं, अमेरिका में अब 50 लाख से अधिक मामले हैं। संक्रमण का औसत 22 जुलाई से घटा है और एक दिन के मामलों की संख्या 53813 है।
‘जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में कोविड-19 के मामलों को दोगुना होकर दो करोड़ होने में 45 दिन लगे हैं। वहीं, मृतक संख्या 4,99,506 से बढ़कर 7,36,191 हुई है। रोजाना औसतन 52,00 से अधिक लोगों की जान जा रही है।
उसके अनुसार इससे सबसे अधिक 1,63,000 अधिक मौत अमेरिका में हई है।
वहीं, न्यूजीलैंड में 100 से अधिक दिन से कोविड-19 का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

