देश की खबरें | कोरोना वायरस: पुडुचेरी में कोविड-19 के 83 नए मामले, दो और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 25 अक्टूबर पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 34,193 हो गई है।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडी कृष्णा राव ने रविवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | भारत में वायु प्रदूषण पर डोनाल्‍ड के बयान पर अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अपनी नाकामियों पर उन्होंने लाख उठायी दीवार फिर भी दोस्त ने कहा इनकी हवा है खराब.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से दो लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 588 हो गई।

मंत्री ने बताया कि पुडुचेरी क्षेत्र में 54, कराईकल में 13, यानम में सात और माहे में संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | PM SVANidhi Scheme 2020: मोदी मंगलवार को ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों से करेंगे संवाद.

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 34,193 हो गई, जिनमें से 3,804 लोग अब भी उपचाराधीन हैं और 29,801 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

राव ने बताया कि संक्रमण के कारण जिन दो और लोगों की मौत हुई है, वे मधुमेह और कोविड निमोनिया से पीड़ित थे।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 187 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

केंद्रशासित प्रदेश में मृतक दर और लोगों के स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.72 प्रतिशत और 87.16 प्रतिशत है।

मंत्री ने बताया कि अब तक 2.89 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है और 2.51 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)