नयी दिल्ली, सात सितंबर कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नवंबर में अपना चौथा दीक्षांत समारोह डिजिटल तरीक से आयोजित करेगा।
विश्वविद्यालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Sushant Singh Rjput Case: सुशांत की बहन श्वेता ने किया न्याय दिलाने का वादा.
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि किसी छात्र के जीवन में दीक्षांत समारोह एक विशेष क्षण होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह आयोजित करने का फैसला किया है ताकि छात्रों के लिए यह यादगार कार्यक्रम बन सके।
जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यकारी परिषद की यहां बैठक हुयी जिसमें चौथे दीक्षांत समारोह के लिए मंजूरी दी गयी।
यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में 8368 नए मरीज पाए गए, 70 की मौत: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष दीक्षांत समारोह डिजिटल होगा। जल्द ही दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए छात्रों के पंजीयन की खातिर अधिसूचना जारी की जाएगी।
कुमार ने कहा कि 2018 में दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित कर विश्वविद्यालय ने इसे फिर से शुरू किया था। उससे पहले 1972 में पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY