नोएडा (उप्र), 10 जून उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 29,560 करोड़ रुपये की लागत वाले जेवर हवाईअड्डे के विकास के लिये अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर की तारीख टाल दी है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।
लखनऊ में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.
आदेश में कहा गया है, ‘‘चुनी गयी कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के साथ अनुबंध पर समझौता टाल दिया गया है। यह समझौता भारत-मलेशिया और भारत-स्विट्जरलैंड के बीच उड़ानें शुरू होने की तरीख से 45 दिन तथा संक्रमण की आशंका में अनिवार्य रूप से लोगों को अलग रखने के दिनों को लेकर या 17 अगस्त तक में से जाो भी दिन पहले पड़ेगाए उस समय तक के लिये टाल दिया गया है।’’
इसमें कहा गया है कि राज्य मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना के बारे में समय-समय पर निर्णय लेने को लेकर अधिकृत किया है।
यह भी पढ़े | EPF Withdrawal: ईपीएफओ ने दावों को फटाफट निपटाने के लिए किया AI टूल लॉन्च.
अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस संकट से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया गया हैं
सामान्य स्थिति में यह समझौता उत्तर प्रदेश सरकार और ज्यूरिख एयरपोर्ट की विशेष उद्देश्यीय कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लि. के बीच दो जुलाई तक होना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY