नयी दिल्ली, तीन फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि महाकुंभ में भगदड़ की जांच जारी है और इस मामले में षड्यंत्र की बू आ रही है।
उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि जब पूरी जांच का निष्कर्ष सामने आएगा तो जिन्होंने यह हादसा करवाया है उन्हें शर्म से सिर झुकाना पड़ेगा।
प्रसाद ने कहा, ‘‘महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। जो हादसा हुआ उसकी जांच चल रही है और उस जांच में षड्यंत्र की बू आ रही है।’’
उन्होंने पूछा कि कुंभ और सनातन का नाम सुनते ही विपक्ष को परेशानी क्यों हो जाती है।
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। ’’
भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि बांग्लादेश की सीमा को सील किया जाए ताकि रोहिंग्याओं को भारत में आने से रोका जाए।
उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की मांग भी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY