देश की खबरें | कांग्रेस ने ईसी को बताया: दिल्ली चुनाव में उम्मीदवारों को 12 करोड़ रुपये से अधिक दिए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग (ईसी) को जानदारी दी है कि उसने कुछ महीने पहले हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के लिए 12 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया।

गत मार्च महीने में आयोग को दिए ब्यौरे में देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि उसने अपने 64 उम्मीदवारों को 12.25 करोड़ रुपये दिए।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस महासचिव मोतीलाल वोरा द्वारा हस्ताक्षरित इस दस्तावेज को निर्वाचन आयोग ने हाल ही में सार्वजनिक किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस ने कुछ सीटों अपनी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के लिए छोड़ी थीं। इस चुनाव में ज्यादातर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

यह भी पढ़े | भारत ने समय पर COVID-19 को लेकर उठाए जरूरी कदम: WHO.

कांग्रेस ने कहा कि ज्यादातर उम्मीदवारों को 10-25 लाख रुपये दिए गए। अधिकतर भुगतान दो किस्तों में किया गया।

नियमों के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई भी उम्मीदवार 28 लाख रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता। राजनीतिक दलों के लिए चुनावी खर्च की कोई सीमा तय नहीं है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)