देश की खबरें | ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ अभियान तहत सोमवार को राजभवनों के सामने धरना देगी कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई राजस्थान की सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि भाजपा के ‘संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी कदमों’ के खिलाफ वह 27 जुलाई को सभी प्रदेशों के राजभवनों के सामने धरना देगी।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में यह भी बताया कि कांग्रेस रविवार को सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर ‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ अभियान चलाएगी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, मुंबई में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद पर भाजपा द्वारा हमला किया जा रहा है। भाजपा धन बल का इस्तेमाल करने के साथ साथ संवैधानिक संस्थाओं का भी दुरुपयोग कर रही है। खरीद-फरोख्त के दम पर लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकारों को गिराना आज सामान्य बात हो चुकी है।’’

उन्होंने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के समय भी राजस्थान में भाजपा की तरफ से सरकार गिराने का ‘गंदा खेल’ खेला जा रहा है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के महाराष्ट्र में 9251 नए मामले पाए गए, 257 लोगों की मौत: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा के इन ‘संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी कदमों’ के खिलाफ राजभवनों के बाहर सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ अभियान के तहत धरना देंगे।

उन्होंने कहा कि रविवार को सोशल मीडिया में ‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता वीडियो पोस्ट कर अपनी बात रखेंगे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)