देश की खबरें | औरंगाबाद के अगले नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस स्वतंत्र रूप से हिस्सा लेगी: अमित देशमुख
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र के मंत्री अमित देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस औरंगाबाद नगर निगम (एएमसी) के अगले चुनाव में स्वतंत्र रूप से हिस्सा लेगी और पार्टी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

कांग्रेस महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शिवसेना और राकांपा के साथ एक घटक दल है।

यह भी पढ़े | मणिपुर के बिष्णुपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस नेता देशमुख ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हम यहां चुनाव के बारे में अपने नेताओं से बात करेंगे, लेकिन पार्टी स्वतंत्र रूप से औरंगाबाद में चुनाव लड़ेगी और उस दिशा में तैयारी शुरू हो गई है।"

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा, "यह (स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ना) पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं और हमने इसके अनुसार योजना बनानी शुरू कर दी है।"

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, यहां जानें कैंडिडेट नाम.

इस वर्ष 28 अप्रैल को औरंगाबाद नगर निगम के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद फिर से चुनाव होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया और महाराष्ट्र सरकार ने निकाय प्रमुख आस्तिक कुमार पांडेय को इसका प्रशासक नियुक्त कर दिया।

औरंगाबाद के पिछले महापौर शिवसेना से थे।

चुनावों में कांग्रेस द्वारा अपने सहयोगी शिवसेना की आलोचना करने की संभावनाओं के सवाल पर देशमुख ने कहा, "पार्टी के कार्यकर्ता क्या कहते हैं, इस पर विचार किया जाएगा। हम लोगों तक पहुंचेंगे और देखेंगे कि वे क्या कहते हैं। ऐसी बातों पर फैसला अभी नहीं किया जा सकता है।"

औरंगाबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की मजबूत उपस्थिति के बारे में सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, "समय अब ​​बदल रहा है। एआईएमआईएम के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किये गये काम लोगों के सामने हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)