लुधियाना, सात जून लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को मंगलवार को उनके निजी सहायक के मोबाइल फोन पर एक धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उनका भी वही हश्र होगा जो उनकी पार्टी के दिवंगत सहयोगी और गायक सिद्धू मूसेवाला का हुआ है।
सांसद के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ने दावा किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था।
बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में हत्या कर दी गई थी।
उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी कि बिट्टू का भी वही हश्र होगा, जो मूसेवाला का हुआ।
गौरतलब है कि मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इससे पहले रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र के माध्यम से धमकी दी गई थी कि उनका हश्र भी सिद्धू मूसेवाला के जैसा होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY