चंडीगढ़, 15 अक्टूबर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कृषि कानूनों का विरोध करने को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि किसानों को अपना उत्पाद देश के हर कोने में बेचने का अधिकार मिलने से विपक्षी दल में ‘‘बेचैनी’’ छा गयी है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि किसानों को उनके उत्पाद की कीमत सीधे खाते में देने के लिए उसने दशकों में कोई ऊपाय नहीं किया।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने थीम सॉन्ग के जरिए नीतीश सरकार से किया सवाल- का किए हो?.
भटिंडा के मीडिया कर्मियों के साथ ऑनलाइन प्रेस वार्ता के दौरान ईरानी ने दावा किया कि केन्द्र सरकार किसानों की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले पांच साल में उसने गेंहू उत्पादकों को रिकॉर्ड न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किया है।
उन्होंने दावा किया, ‘‘विधेयक में जब यह बात कही गयी कि किसानों को उनके उत्पाद की कीमत तीन दिन के भीतर देनी होगी तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।’’
यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर के बिष्णुपुर में महसूस किया गया भूकंप का झटका, तीव्रता 3.5 की गई दर्ज.
उन्होंने कहा, ‘‘विधयेक में यह सुनिश्चित किया गया है कि किसानों की जमीन को बेचा या गिरवी नहीं रखा जा सकेगा, इसपर कांग्रेस परेशान हो गयी।’’
हरियाणा में विवादित भूमि सौदे का परोक्ष संदर्भ देते हुए ईरानी ने कहा कि वो पार्टी जिसके ‘‘राष्ट्रीय दामाद’’ ने कथित रूप से किसानों से उनकी जमीन लूट ली। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा की कथित संलिप्तता वाले भूमि सौदे का जिक्र कर रही थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY