देश

Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने थीम सॉन्ग के जरिए नीतीश सरकार से किया सवाल- का किए हो?

बिहार विधानसभा चुनाव के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं. वैसे-वैसे राज्य में सियासी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. इसी कड़ी में गुरुवार यानि आज कांग्रेस ने अपनी कैंपेन सॉन्ग में सीएम नीतीश कुमार से सवाल किए हैं. कांग्रेस के कैंपेन सॉन्ग की बोल 'का किए हो...?' है. इस गाने में रैपर लगातार राज्य की नीतीश सरकार से सवाल पूछ रहे हैं.

Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने थीम सॉन्ग के जरिए नीतीश सरकार से किया सवाल- का किए हो?
कांग्रेस चुनाव चिन्ह (Photo Credits ANI)

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं. वैसे-वैसे राज्य में सियासी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. इसी कड़ी में गुरुवार यानि आज कांग्रेस (Congress) ने अपनी कैंपेन सॉन्ग में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से सवाल किए हैं. कांग्रेस के कैंपेन सॉन्ग की बोल 'का किए हो...?' है. इस गाने में रैपर लगातार राज्य की नीतीश सरकार से सवाल पूछ रहे हैं.

इससे पहले हाल ही में एनडीए (NDA) की प्रमुख सहयोगी पार्टी (जनता दल (यूनाइटेड) (Janata Dal (United) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने थीम सॉन्ग जारी किया था. इस थीम सॉन्ग का बोल 'बिहार में ई बा' था. इस थीम सॉन्ग में बीजेपी द्वारा नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं गई थीं.

बता दें कि बीजेपी ने अधिकृत सोशल साइटों के जरिए जारी अपने इस इस गाने में बिहार में 15 सालों में हुए विकास का गुणगान किया गया है. भोजपुरी में तैयार इस वीडियो में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राज में बिहार के बदल रहे स्वरूप को दिखाने की कोशिश की गई थी.

पार्टी इस वीडियों के जरिए अपनी सरकार में किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना चाहती है. बीजेपी की ओर से जारी इस वीडियो में शुरूआत 'बिहार में का बा' से होती है. इसके बाद एक आवाज आती है 'रुक बताव तानी का बा'. इसके बाद गीत-संगीत के साथ शुरू होता है कि बिहार में क्या-क्या काम हुआ है.

इस गाने में गायक 'एनडीए के राज में बदलल अपन ई बिहार हो' से गाने की शुरूआत करता है. इसके बाद बिहार में आईआईटी, स्कूल-कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी से लेकर आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों को बताता है. बिहार की सड़कों अस्पतालों, पुल-पुलिया के अलावे कानून का राज, अमन-चैन, शिक्षा में हुए काम के साथ ही बिहारियों की मेहनत से तैयार आलीशान भवनों का भी जिक्र वीडियो में किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).