देश की खबरें | कांग्रेस ने कर्नाटक और मणिपुर इकाइयों के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल कांग्रेस ने शनिवार को अपनी कर्नाटक और मणिपुर प्रदेश इकाइयों के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 40 उपाध्यक्ष और 109 महासचिव नियुक्त किए गए हैं।

डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। राज्य में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव होना है।

कांग्रेस ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 14 महासचिव और 15 सचिव नियुक्त किए।

पार्टी ने गत 30 मार्च को मणिपुर के अपने वरिष्ठ नेता केशम मेघचंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था।

हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद एन लोकेन सिंह ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव किया गया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)