एजेंसी न्यूज

Ahmed Patel Demise: राजस्थान के कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताया

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Ahmed Patel Demise: राजस्थान के कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताया
प्रतिकात्मक तस्वीर

जयपुर, 25 नवम्बर : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया.

यह भी पढ़े :  Uttar Pradesh: जायदात के बंटवारे से मां ने किया इनकार तो बेटे ने पीट-पीट कर दी हत्या.

मुख्यमंत्री गहलोत ने पटेल के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि यह कांग्रेस पार्टी और उन जैसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्णीय क्षति है. गहलोत के अनुसार पार्टी के लिए पटेल के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.विधानसभा अध्यक्ष डा जोशी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया,‘‘इस चुनौतीपूर्ण मुश्किल घड़ी में उनका चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है.’’

यह भी पढ़े : West Bengal Assembly Election 2021: सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता के खिलाफ हो सकते हैं बीजेपी का चेहरा?.

विधानसभा अध्यक्ष डा जोशी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया,‘‘इस चुनौतीपूर्ण मुश्किल घड़ी में उनका चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है.’’

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने शोक जताते हुए ट्वीट किया,‘‘सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाजहित के लिए काम किया तथा राजनीतिक पटल पर अपनी पहचान बना

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पटेल के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें समर्पित कांग्रेसी, राष्ट्रवादी, दोस्त व अभिभावक बताया.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित कांग्रेस और भाजपा के अनेक नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).