देश

Uttar Pradesh: जायदात के बंटवारे से मां ने किया इनकार तो बेटे ने पीट-पीट कर दी हत्या

किसी ने सच कहा कि कलयुग में रिश्तों का कोई मोल नहीं, जो है सब दौलत है. ऐसा नहीं है कि संसार में अच्छे लोगों नहीं है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रिश्तों को कलंकित कर देते हैं. एक ऐसा ही मामाल उत्तर प्रदेश से सामने आया है. जहां पर एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. दरअसल फतेहपुर जिले के असोधर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में कलियुगी बेटे ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला. हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी बेटे की तलाश जारी है.

Uttar Pradesh: जायदात के बंटवारे से मां ने किया इनकार तो बेटे ने पीट-पीट कर दी हत्या
गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

कानपुर:- किसी ने सच कहा कि कलयुग में रिश्तों का कोई मोल नहीं, जो है सब दौलत है. ऐसा नहीं है कि संसार में अच्छे लोगों नहीं है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रिश्तों को कलंकित कर देते हैं. एक ऐसा ही मामाल उत्तर प्रदेश से सामने आया है. जहां पर एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. दरअसल फतेहपुर जिले के असोधर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में कलियुगी बेटे ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला. हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी बेटे की तलाश जारी है.

बता दें कि मां और बेटे के बीच पहले जमीन को लेकर मामूली विवाद शुरू हुआ. उसके बाद बात बढ़ती गई और बेटे ने अपना आपा खो दिया. उसनें अपनी मां पर ताबड़तोड़ लाठी से हमला कर दिया. जिसके बाद मां गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान घायल मां ने दम तोड़ दिया. वहीं इस घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला था. Uttar Pradesh: श्रावस्ती जिले में 9 साल की लड़की से दुष्कर्म, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).