देश

Uttar Pradesh: श्रावस्ती जिले में 9 साल की लड़की से दुष्कर्म, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. घटना के 12 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला इस तरह से है, पतिझिया गांव में 9 साल की पीड़िता घर से लकड़ी लेने गई थी. इस दौरान आरोपी लड़की को जबरन अपने साथ रहर की खेत में लेकर गया और उसके साथ उसने दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर इकठ्ठा हो गए. जिसके बाद आरोपी फरार हो गया.

Uttar Pradesh: श्रावस्ती जिले में 9 साल की लड़की से दुष्कर्म, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ( फोटो क्रेडिट- Twitter)

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. घटना के 12 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला इस तरह से है, पतिझिया गांव में 9 साल की पीड़िता घर से लकड़ी लेने गई थी. इस दौरान आरोपी लड़की को जबरन अपने साथ रहर की खेत में लेकर गया और उसके साथ उसने दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर इकठ्ठा हो गए. जिसके बाद आरोपी फरार हो गया.

वहीं दुष्कर्म की जानकरी पुलिस को दी गई और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उसकी हालत बिगड़ गई और उसके बाद पीड़िता को लखनऊ के अस्पताल में रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज अब भी किया जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है. जिसके बाद पुलिस को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है और उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है. Leopard Spotted in Ghaziabad: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सड़क पर दिखा तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल.

ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि इससे पहले पीलीभीत में सेरामऊ (उत्तर) पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में एक युवती के साथ कथित तौर पर ईंट भट्ठा के प्रबंधक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी. महिला शौच के लिए गन्ने के खेत में गई थी, तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).