देश की खबरें | शास्त्री भवन में न्याय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी में कोविड-19 की पुष्टि
जियो

नयी दिल्ली, तीन जून कानून मंत्रालय के विधायी विभाग में एक संयुक्त सचिव की जांच में बुधवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई जिसके बाद अधिकारियों ने शास्त्री भवन के चतुर्थ तल के कुछ हिस्सों को संक्रमणमुक्त करने का आदेश दिया।

मंत्रालय की ओर से जारी एक परिपत्र में कहा गया कि संयुक्त सचिव के सीधे संपर्क में आए अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को 12 जून तक खुद को पृथक-वास में रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Polls 2020: बीजेपी को घेरने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस-JDS मिला सकती है हाथ.

शास्त्री भवन के चतुर्थ तल के ‘ए’ और ‘डी’ भाग को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार संक्रमण मुक्त किया जाएगा।

अधिकारी ने अंतिम बार 29 मई को कार्यालय में उपस्थिति दर्ज की थी।

यह भी पढ़े | विजय माल्या किसी भी वक्त लाया जा सकता है भारत, सारी कानूनी प्रक्रिया हुई पूरी: रिपोर्ट.

शास्त्री भवन के चतुर्थ तल पर कानून मंत्रालय के अलावा कुछ और मंत्रालयों के विभाग स्थित हैं।

इससे पहले मई में कानून मंत्रालय के विधि कार्य विभाग में कार्यरत एक उप सचिव की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)