देश की खबरें | कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मणिपुर हिंसा, हिमाचल त्रासदी और चांडी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित

हैदराबाद, 16 सितंबर कांग्रेस कार्य समिति ने मणिपुर हिंसा, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश एवं भूस्खलन से हुई तबाही और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर शनिवार को तीन शोक प्रस्ताव पारित किए।

हिमाचल प्रदेश की आपदा पर पारित शोक प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, ताकि प्रदेश को अधिक मदद मिल सके।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 24 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 11 सितंबर तक 8,679 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, बारिश से संबंधित हादसों में 260 लोगों की जान चली गई।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मणिपुर हिंसा को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया है कि पार्टी मणिपुर में पुनर्वास के काम में पूरा सहयोगी देगी।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री चांडी के निधन पर भी एक शोक प्रस्ताव पारित हुआ है। कांग्रेस ने केरल और पार्टी के प्रति चांडी के योगदान को भी याद किया।

चांडी का गत 18 जुलाई को निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)