अयोध्या, 19 अगस्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें निश्चित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय।
योगी ने कहा कि आगामी दीपोत्सव को देखते हुये तैयारियां की जाए ताकि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले।
मुख्यमंत्री ने सरयू होटल में अयोध्या में जारी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त आदि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी उन्होंने ली, जिसमें संक्षिप्त विवरण मण्डलायुक्त ने प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, उन्हें निश्चित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। आगामी दीपोत्सव को देखते हुये तैयारियां की जाए। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले।’’
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिगम्बर अखाड़े में पहुंचकर वहां के मंदिर में पूजा की तथा साकेतवासी महंत परमहंस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY