नयी दिल्ली, 16 अप्रैल संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि संस्कृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों का संकलन - ‘संस्कृति का पांचवा अध्याय’ - एक पुस्तक के रूप में 18 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
पुस्तक विमोचन समारोह नयी दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में आयोजित किया जाएगा।
मंत्रालय ने कहा कि पुस्तक का औपचारिक विमोचन जूना अखाड़ा के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज करेंगे।
‘संस्कृति का पांचवा अध्याय’ प्रधानमंत्री मोदी के विभिन्न अवसरों पर दिए गए भाषणों का एक संग्रह है, जिनमें भारतीय संस्कृति, परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश करेंगे।
आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। भाषणों का संकलन प्रभात ओझा द्वारा किया गया है। पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है।
वैभव अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY