एजेंसी न्यूज

प्रतिस्पर्धा आयोग ने अनुचित गतिविधियों को लेकर कंपनियों को आगाह किया

साथ ही नियामक ने यह भी कहा है कि जिन कंपनियों ने व्यापार निरंतरता के मकसद से इस समय गतिविधियों को समन्वित किया और संयुक्त रूप से व्यवस्था के कार्य किये, अगर उनके खिलाफ भविष्य में शिकायतें आती हैं, उसे ध्यान में रखा जाएगा।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने अनुचित गतिविधियों को लेकर कंपनियों को आगाह किया
जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रविवार को कोरोना वायरस महामारी के बीच अनुचित व्यापार गतिविधियो में शामिल होने को लेकर कंपनियों को आगाह किया। इस महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है।

साथ ही नियामक ने यह भी कहा है कि जिन कंपनियों ने व्यापार निरंतरता के मकसद से इस समय गतिविधियों को समन्वित किया और संयुक्त रूप से व्यवस्था के कार्य किये, अगर उनके खिलाफ भविष्य में शिकायतें आती हैं, उसे ध्यान में रखा जाएगा।

सीसीआई ने रविवार को परामर्श में कहा कि प्रतिस्पर्धा कानून उन कंपनियों को कुछ समन्वित गतिविधियों जिससे दक्षता बढ़ती है, उसके लिये प्रतिबंधों से संरक्षित करता है। हालांकि कंपनियों के केवल वैसे आचारण पर गौर किया जाएगा जो कोरोना वायरस के कारण जरूरी हैं और चिंताओं को दूर करते हैं।

हालांकि इसमें उन कंपनियों को आगाह करते हुए कहा गया कि वे कोरोना वायरस महामारी की आड़ में कानून के प्रावधानों का उल्लंघन कर लाभ उठाने का प्रयास नहीं करे।

इस बारे में चांडियोक एंड महाजन के भागीदार और प्रमुख (प्रतिस्पर्धी गतिविधियां) करण चांडियोक ने कहा कि सीसीआई का परामर्श एक सकरात्मक संकेत है।

उन्होंने कहा कि यह उन कंपनियों को आश्वासन देता है जो कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा हालात में अपने काम तथा आपूर्ति श्रृंखला को बनाये रखने को लेकर समन्वित गतिविधियां और संयुक्त व्यवस्थाएं करती हैं।

चांडियोक ने कहा, ‘‘भविष्य में कंपनी के खिलाफ गैर-प्रतिस्पर्धी आचरण को लेकर अगर कोई जांच होती है, वह अपने बचाव में कह सकता है कि उसका कदम जरूरी था और कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).