देश की खबरें | दिल्ली पुलिस परिवार के यूपीएससी रैंक धारकों से मिले आयुक्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने बुधवार को बल के परिवार के उन सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने 2019 की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित नतीजों के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा में कुल 829 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

यह भी पढ़े | बेरूत ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हुई: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परीक्षा में छठी रैंक लाने वाली विशाखा यादव द्वारका जिले में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजकुमार की बेटी हैं, जबकि 33वीं रैंक पाने वाली नवनीत मान के पिता निरीक्षक सुखदेव सिंह मान सतर्कता शाखा में तैनात हैं।

क्रमश: 37वीं और 459वीं रैंक पाने वाली नतीशा माथुर और गरिमा प्रोबेशनर एसीपी हैं और अभी झड़ौदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: पीएम मोदी की मां हीराबेन ने टीवी पर देखा भूमिपूजन समारोह, हाथ जोड़े आईं नजर.

परीक्षा में 475वीं रैंक पाने वाले गौरव कुमार दिवंगत निरीक्षक वी के सिंह के पुत्र हैं। गौरव के पिता सदर बाजार में अतिरिक्त एसएचओ के पद पर तैनात थे।

कांस्टेबल फिरोज आलम ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 645वीं रैंक हासिल की। वह 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे और फिलहाल हैदरपुर में पीसीआर इकाई में तैनात हैं।

श्रीवास्तव ने कहा, “सभी रैंक धारकों को इस शानदार सफलता पर बधाई।” उन्होंने कहा कि उनकी सफलता न सिर्फ दिल्ली पुलिस के लिये गर्व का विषय है बल्कि इससे अन्य लोगों को भी उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)