नागपट्टनम (तमिलनाडु), सात नवंबर अमेरिकी चुनाव में उप राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार भारतवंशी कमला हैरिस की जीत की संभावनाएं प्रबल होने के साथ ही तमिलनाडु के दो गांवों में उत्सव का माहौल है। हैरिस के नाना-नानी के गांवों के लोगों को भी पूरा भरोसा है कि उनकी बेटी विजयी रहेंगी।
राज्य के तिरुवरूर जिले में स्थित तुलासेंतिरापुरम गांव और पेंगानाडु गांव में उत्सव का माहौल है और यहां के लोगों को जश्न शुरू करने के लिए इंतजार है तो बस इस औपचारिक घोषणा का कि जो बाइडेन के साथ-साथ कमला हैरिस भी चुनाव जीत चुकी हैं।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Results Live: कांटे की टक्कर में तेजस्वी यादव की जीत का अनुमान.
लोग आतिशबाजी की तैयारी कर चुके हैं जबकि महिलाएं गांव के मंदिर के सामने बड़ी सी रंगोली बनाने वाली हैं।
लोगों को गर्व है कि हैरिस इस गांव से संबंध रखती हैं।
यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म, अंतिम चरण में 5 बजे तक 54.06% मतदान.
इन दोनों गांवों तक जाने वाली सड़कें जो बाइडेन और कमला हैरिस की जीत की कामनाएं करने वाले पोस्टरों और डिजिटल बैनरों से पटी हैं।
इससे पहले दो नवंबर को हैरिस के लिये स्थानीय मंदिर में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया था।
हैरिस के नाना पी.वी. गोपालन पूर्व राजनयिक तथा तुलासेंतिरापुरम गांव के निवासी थे। उनकी नानी राजम नजदीक के पेंगानाडु गांव से हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY