नयी दिल्ली, 30 जुलाई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि नई शिक्षा नीति में शोध और अनुसंधान पर बल दिया गया है तथा प्रौद्योगिकी के उपयोग, विभिन्न विषयों के बीच परस्पर सहयोग, सामंजस्य और संवाद एवं शिक्षकों का प्रशिक्षण जैसे सम्मिलित कदम देश के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंट की और उन्हें नई शिक्षा नीति 2020 की प्रति भेंट की । इस नयी शिक्षा नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को मंजूरी दी थी।
यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 834 नए मामले पाए गए, 13 की मौत: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे हर्ष है कि सरकार ने नई शिक्षा नीति को स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसे अनेक स्तर पर विभिन्न हितधारकों के साथ गहरे विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया है। इस महती प्रयास के लिए मैं डॉ कस्तूरीरंगन और उनके सहयोगियों का अभिनन्दन करता हूं। उन्होंने इस बहु प्रशिक्षित नई शिक्षा नीति को तैयार किया है।’’
उन्होंने कहा कि यह संतोष का विषय है कि सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति, बच्चों और युवाओं के लिए अच्छी शिक्षा को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
यह भी पढ़े | Unlock3: दिल्ली में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, अब खुलेंगे होटल और साप्ताहिक बाजार.
नायडू ने कहा कि नई शिक्षा नीति मूलतः विद्यार्थी केंद्रित है जिसमें शिक्षा को संपूर्णता में देखा गया है, इसमें आवश्यक लचीलापन भी है जिससे भारत एक जीवंत ‘‘नॉलेज सोसायटी’’ के रूप में उभरेगा।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मूल भारतीय समाज में ही निहित है साथ ही विश्व भर से श्रेष्ठ विचारों और शिक्षा पद्धतियों को भी इसमें स्वीकार किया गया है।
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की विविधता और स्थानीय संदर्भों को शिक्षा में स्थान देने के लिए, इसमें मातृ तथा अन्य ओं को सीखने पर ज़ोर दिया गया है, साथ ही भारत की प्राचीन ओं के महत्व को भी स्वीकार किया गया है। इससे विद्यार्थियों में विहंगम विश्व दृष्टि विकसित हो सकेगी। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY