ईटानगर, 22 अप्रैल केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कॉलेजियम मुद्दे को ‘‘माइंडगेम’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि वह इस बारे में नहीं बोलेंगे।
सरकार के समक्ष लंबित उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की कई सिफारिशों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की। उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिशें भी इनमें शामिल हैं।
रीजीजू ने कहा, ‘‘कॉलेजियम मुद्दा पूरी तरह से ‘माइंडगेम’ है। मैं इस बारे में बात नहीं करने जा रहा।’’
वह अरूणाचल प्रदेश में 4जी सेवाओं के लिए 254 मोबाइल टावर समर्पित करने के कार्यक्रम से इतर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे का अभाव स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा मुद्दा है।
रीजीजू और तापिर गाव, लोकसभा में अरूणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उल्लेखनीय है कि रीजीजू कॉलेजियम प्रणाली के खिलाफ मुखर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY