इस 24 वर्षीय अमेरिकी फर्राटा धावक ने तीसरी बार डोपिंग परीक्षण नहीं करवाने को लेकर ट्विटर पर विस्तार से जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को पिछले 12 महीनों में तीसरा अवसर था जबकि वह परीक्षण नहीं करा पाये जिससे उनका निलंबन हो सकता है। इससे पहले वह 16 जनवरी 2019 और 26 अप्रैल 2019 को भी परीक्षण के लिये उपस्थित नहीं हो पाये थे।
कोलमैन ने कहा कि उन्होंने नवीनतम परीक्षण के लिये उपस्थित नहीं हो पाने के बारे में ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट’ को बताया है। उन्होंने कहा कि इसका कोई रिकार्ड नहीं है कि नौ दिसंबर 2019 को कोई उनके घर पर आया था और अगर उन्हें फोन किया जाता तो वह उस दिन अपने आवास से पांच मिनट की दूरी पर एक मॉल में क्रिसमस की खरीदारी कर रहे थे और तुरंत ही घर पहुंच जाते।
उन्होंने इस पर संदेह जताया है कि डोपिंग परीक्षण के लिये टीम उनके आवास पर नहीं आयी थी।
यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.
कोलमैन ने कहा , ‘‘उन्होंने (डोपिंग परीक्षण करनेव वाले) कहा कि घर में दरवाजे की घंटी नहीं बज रही थी तो उन्होंने मुझे फोन क्यों नहीं किया। उन्हें मुझसे संपर्क करने के लिये क्यों नहीं कहा गया। उसने गलत पता डाला है तो क्या पता मेरे घर पर आया भी था या नहीं। ’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY