नयी दिल्ली, दो फरवरी मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली छावनी क्षेत्र में प्रस्तावित थल सेना भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की खातिर वृक्षारोपण और पेड़ों की कटाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सरकार ने प्रतिपूरक वृक्षारोपण को अनिवार्य कर दिया है जिसके तहत इमारत और इसके परिसर से हटाए गए पेड़ों की संख्या के 10 गुना पौधे लगाए जाएंगे।
अधिकारी ने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत कुल 5790 नये पौधे लगाए जाएंगे जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फरवरी 2020 में थल सेना भवन का शिलान्यास किया था।
इस सात मंजिला कॉम्पलेक्स का डिजाइन ‘उगते सूर्य की तरह’ होगा और इसका विस्तार करीब 39 एकड़ भूमि पर होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY