श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा फ्लॉयड की गर्दन को घुटने से दबाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिका में व्यापक जन-आक्रोश भड़का हुआ है। वीडियो में फ्लॉयड पुलिस अधिकारी से यह कहते दिखता है कि वह सांस नहीं ले पा रहा। पुलिस अधिकारी इसके बावजूद अपना घुटना उसकी गर्दन से नहीं हटाता और धीरे-धीरे फ्लॉयड की सांस थम जाती है और वह हिलना-डुलना बंद कर देता है।
इस घटना को लेकर अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़े | कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ आया अमेरिका, अगले हफ्ते भेजेगा 100 वेंटीलेटर्स.
गवर्नर टिम वाल्ज और मिनीसोटा मानवाधिकार विभाग ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में घटना को लेकर औपचारिक रूप से शिकायत दायर कराने की घोषणा की।
वाल्ज और मानवाधिकार आयुक्त रेबेका लुसेरो ने कहा कि उन्हें पुलिस विभाग के नस्ली भेदभाव के इतिहास का समाधान करने के लिए अल्पकालिक तरीके खोजने पर शहर के साथ सहमति बनने और जांच का इस्तेमाल व्यवस्थागत बदलावों के वास्ते दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.
नागरिक अधिकार जांच लुसेरो के नेतृत्व में होगी।
वहीं, मेयर जैकब फ्रे ने कहा, ‘‘मैं आज की घोषणा का स्वागत करता हूं क्योंकि हम सबके मिलकर काम करने के लिए पुलिस की संस्कृति को बदलने और व्यवस्थागत नस्लवाद को दूर करने की जरूरत है।’’
एफबीआई भी इस बारे में जांच कर रही है कि क्या पुलिस ने जानबूझकर फ्लॉयड को उसके नागरिक अधिकारों से वंचित किया।
मिनियापोलिस पुलिस विभाग पर बर्बरता करने और काले अमेरिकियों तथा अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ, यहां तक कि खुद विभाग के भीतर भी नस्लवाद के आरोप दशकों से लगते रहे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY