नयी दिल्ली, 25 सितंबर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने शुक्रवार को उत्तराखंड के सीमावर्ती शहर में एक पनबिजली संयंत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया।
चमोली जिले में विष्णुगाड पीपलकोटी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास स्थित है।
यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 51 सशस्त्र सीआईएसएफ कर्मियों की टुकड़ी को इस सुविधा में शामिल किया गया और वे इसे आतंकवाद रोधी सुरक्षा प्रदान करेंगे।
सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह बिजली संयंत्र टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का एक हिस्सा है और यह नदी के रन-ऑफ-रिवर प्रोजेक्ट है। यह परियोजना अलकनंदा नदी पर 444 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाली है।
यह भी पढ़े | Aadhaar-PAN Details Mismatch: क्या आपके आधार और पैन में नाम और जन्म तारीख अलग-अलग है? ऐसे करवाएं सही.
उसने कहा, ‘‘यह पनबिजली परियोजना राष्ट्रीय महत्व की है और चीन के साथ संवेदनशील एलएसी के पास स्थित है। सीआईएसएफ इस संयंत्र के लिये चौबीसों घंटे सुरक्षा कवर प्रदान करेगा।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY