विदेश की खबरें | शी के नेतृत्व में चीन आक्रामक हो गया है : निक्की हेली

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 29 जुलाई संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीन का व्यवहार और आक्रामक तथा परेशान करने वाला हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह रवैया ज्यादा समय तक नहीं चल सकता।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.

भारतीय-अमेरिकी हेली ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि संयुक्त राष्ट्र में उनके कार्यकाल के दौरान चीन शांत और रणनीतिक था। वह यह सुनिश्चित करते थे कि कुछ निश्चित क्षेत्रों में उन्हें जगह मिले और अपने कामों को वे गुपचुप तरीके से अंजाम देने की कोशिश करते थे।

हेली ने आरोप लगाया, ‘‘ फिर जैसे ही राष्ट्रपति शी ने खुद को एक तरह से राजा घोषित किया, वे बहुत ही आक्रामक हो गए, परेशान करने लगे। उन्होंने देशों पर दबाव सा बनाते हुए सीधे-सीधे अपने पक्ष में मतदान करने को कहना शुरू कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में पद और नेतृत्व की भूमिकाओं की मांग करते हुए उन्होंने अपना रूख आक्रामक कर लिया और सभी को नीचा दिखाने लगे।’’

यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.

हैली ने कहा कि ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के साथ चीन ने वास्तव में इन अवसंरचनाओं को खरीदने या बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर छोटे देशों के साथ साझेदारी करने की कोशिश शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ देशों को उनका रवैया पसंद नहीं आ रहा। अब हम देखते हैं कि उसका रवैया कितना आक्रामक हो गया है। लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगा। जब कोई देश अपने लोगों को स्वतंत्रता नहीं देता, वहां यकीनन एक समय ऐसा आता है जब लोग विद्रोह कर देते हैं।’’

हेली ने 2018 में संयुक्त राष्ट्र में अपने पद से इस्तीफा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)