अर्द्ध-स्वायत्त चीनी शहर के व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के आरोपी 13 लोगों को पकड़ने के वास्ते जानकारी देने के लिए 10 लाख हांगकांग डॉलर (1,28,000 अमेरिकी डॉलर) के इनाम की पेशकश की गई है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन ने बाहरी आलोचनाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और परिपाटी के अनुरूप गिरफ्तारी के आदेश जरूरी और उचित थे।
इनाम का सीधे उल्लेख किए बिना माओ ने कहा कि अन्य देशों के भी राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी कानून में इस तरह के पहलू हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की आलोचना करने वाले और उसकी न्याय प्रणाली में हस्तक्षेप करने वाले देशों का विरोध करते हैं और उनकी निंदा करते हैं।’’
एक दिन पहले ही हांगकांग पुलिस ने पांच विदेशी कार्यकर्ताओं पर बीजिंग द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था, और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार की घोषणा की थी।
माओ ने कहा कि पांचों ने लोकतंत्र और मानवाधिकारों की आड़ में हांगकांग को अस्थिर करके राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY