देश की खबरें | अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर 'भूमि पूजन' की तैयारियों का जायजा लिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अयोध्या/लखनऊ (उप्र), 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या का दौरा किया और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को नए 'आसन' पर विराजमान किया।

मुख्यमंत्री दोपहर में अयोध्या पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रार्थना की और कार्यशाला में मंदिर निर्माण के लिए तराशे गये पत्थरों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े | बिहार: दरभंगा के लहेरियासराय में सहायक थाना बेंता में भारी बारिश के चलते पुलिस स्टेशन में पानी भरा: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वह अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान बाद में कारसेवकपुरम गए और उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कारसेवकपुरम विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में संतों तथा राममंदिर न्यास के सदस्यों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करीब 50 गायों की मौत से मचा हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने दिया कार्रवाई का आदेश.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में मुख्यमंत्री ने राम लला के दर्शन किये और आरती की। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र भी मौजूद थे।

राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री की अयोध्या की यह यात्रा हुई है। शिलान्यास समारोह के बाद मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते केवल 200 लोग समारोह में शामिल होंगे और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार शिलान्यास समारोह में मंदिर आंदोलन से जुडे. पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी रितंभरा सहित तमाम नेताओं और साधु संतों को आमंत्रित किया गया है ।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)