छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करीब 50 गायों की मौत से मचा हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने दिया कार्रवाई का आदेश
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले में पंचायत भवन के एक कमरे में बंद गायों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले में पंचायत भवन के एक कमरे में बंद गायों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. दरअसल जिले के तखतपुर विकासखंड के एक पंचायत भवन के कमरे में बंद की गई करीब 50 गायों की मौत हो गई है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर में करीब 50 गायों की मौत की रिपोर्ट पर कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है. मैंने कलेक्टर को इस पूरे मामले को देखने और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. कई जानवरों को एक छोटी सी जगह में रखा गया था, इसलिए शायद दम घुटने की वजह से गायों की मौत हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. वियतनाम ने स्वास्थ्य चिंताओं के बीच वन्यजीवों के आयात पर लगाया प्रतिबंध
It's unfortunate. I've directed Collector to look into the matter & take strict action. Many animals were kept in a small space, so they probably suffocated to death. It'll be clear after post-mortem: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel on reports of close to 50 cow deaths in Bilaspur pic.twitter.com/iq0dX2zw78
— ANI (@ANI) July 25, 2020
बताया जा रहा है कि तखतपुर विकासखंड के अंतर्गत मेडपार ग्राम पंचायत के पुराने पंचायत भवन में लगभग 60 गायों को बंद करके रखा गया था. जब वहां दुर्गंध फैली तब ग्रामीणों को गड़बड़ी का शक हुआ और अधिकारियों को जानकारी दी गई. जिसके बाद स्थानीय अधिकारी और मवेशियों के चिकित्सक द्वारा वहां पहुंचकर दरवाजा खोला गया, लेकिन तब तक 40 से अधिक गायों की मौत हो चुकी थी.
कलेक्टर सारांश मित्तर मित्तर घटना की पुष्टी करते हुए कहा कि गायों के पोस्टमार्टम से जानकारी मिली है कि गायों की मौत दम घुटने से हुई है. 17 गायों की हालत स्थिर है. पोस्टमार्टम के बाद गायों के शवों को दफना दिया गया है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

