देहरादून, 17 सितंबर अगले सप्ताह शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को कोविड-19 के चलते उत्तराखंड राज्य सचिवालय में आयोजित करने की संभावनाएं तलाशने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार का निरीक्षण किया ।
महामारी के मद्देनजर विधायकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 23 सितंबर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के आयोजन के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री रावत और विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने विधानसभा मंडप का जायजा लिया था ।
यह भी पढ़े | Bjp Mlc Devendra Singh: बीजेपी एमलएसी देवेंद्र सिंह सड़क हादसे में घायल, लखनऊ किया गया रेफर.
इसके बाद अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया था कि महामारी से सुरक्षा के लिए निर्धारित दूरी के मानदंडों के आधार पर विधानसभा मंडप में केवल 47 विधायक ही बैठ सकते हैं, इसलिए प्रेस और दर्शक दीर्घाओं को भी विधायकों के बैठने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा ।
राज्य विधानसभा में एक मनोनीत सदस्य सहित 71 विधायक हैं ।
यह भी पढ़े | NDA में कृषि संबंधी बिल पर फूट, हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से दिया इस्तीफा.
अग्रवाल ने विधायकों से सदन की कार्यवाही में ‘वर्चुअली’ भाग लेने का भी अनुरोध किया है ।
हालांकि, इस बीच इस बात की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं कि क्या सत्र का आयोजन राज्य सचिवालय में किया जा सकता है जिससे कोविड-19 के प्रभाव से विधायकों और मंत्रियों की सुरक्षा भी हो सके और सत्र भी सफलतापूर्वक संचालित हो सके ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY