खेल की खबरें | छत्तीसगढ़: मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

रायगढ़, एक फरवरी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार को मिट्टी धंस जाने से उसके नीचे आकर दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घरघोड़ा पुलिस थानांतर्गत झरियापाली गांव में दोपहर के समय महिलाएं दैनिक घरेलू कामकाज के लिए मिट्टी लाने गई थीं जब यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने कहा कि सीता राजपूत (30) और मुक्ता चौहान (45) नामक महिलाओं की मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनका शव मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि तीन अन्य महिलाओं को चोट आई।

अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)