देश की खबरें | मप्र भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पिता के निधन पर चौहान, कमलनाथ, उमा भारती ने जताया शोक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 20 सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पिता अमर सिंह के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया ।

अमर सिंह का शनिवार देर रात ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 साल के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।

यह भी पढ़े | Bank of India: बैंक ऑफ इंडिया जुटाएगा 8000 करोड़ रुपये, शेयरधारकों की मिली मंजूरी.

शर्मा ने सभी परिजन एवं शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वह उनके पूज्य पिताजी की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने नहीं आएं, क्योंकि उनके पिताजी कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पूज्य पिताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शांति।’’

यह भी पढ़े | Farm Bill 2020: शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र से पूछा सवाल- केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने अफवाहों के आधार पर दिया इस्तीफा?.

कमलनाथ एवं उमा भारती ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)