एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चंडीगढ़ : चार और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 431 तक पहुंच गई।

देश की खबरें | चंडीगढ़ : चार और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

चंडीगढ़, 28 जून चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 431 तक पहुंच गई।

मेडिकल बुलटिन के मुताबिक, हाल ही में कजाखिस्तान से लौटी 31 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | हरियाणा में बीजेपी विधायक सुभाष सुधा का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

इसके अलावा , ढाई साल के एक बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके परिवार का एक सदस्य पहले से कोविड-19 से संक्रमित था।

इसके मुताबिक, अब तक 336 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | अशोक गहलोत ने कहा- प्रधानमंत्री को देश की जनता को बताना चाहिए की सीमा पर क्या हुआ है.

राज्य में फिलहाल 89 मरीज इलाजरत हैं जबकि अब तक छह की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, अब तक कुल 7,455 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 6,992 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई जबकि 32 मामलों में नतीजों का इंतजार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).