एजेंसी न्यूज

नाजी यातना शिविरों से लोगों को मुक्त कराने की याद में जर्मनी में समारोह का आयोजन

जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास ने वीडियो संदेश में उत्तरी बर्लिन में नाजियों के जेकसेनहुआसेन के यातना शिविर में मारे गए करीब 20 हजार लोगों को याद किया और रेखांकित किया कि अगर प्रत्येक के लिए एक मिनट का भी मौन रखा गया तो दो हफ्ते लग जाएंगे।

नाजी यातना शिविरों से लोगों को मुक्त कराने की याद में जर्मनी में समारोह का आयोजन

महामारी फैलने से पहले इन यातना शिविरों से बचे दर्जनों लोगों ने समारोह में शामिल होने की योजना बनाई थी।

जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास ने वीडियो संदेश में उत्तरी बर्लिन में नाजियों के जेकसेनहुआसेन के यातना शिविर में मारे गए करीब 20 हजार लोगों को याद किया और रेखांकित किया कि अगर प्रत्येक के लिए एक मिनट का भी मौन रखा गया तो दो हफ्ते लग जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि जेकसेनहुआसेन यातना शिविर में अधिकतर सोवियत सैनिक मारे गए थे। इस शिविर का इस्तेमाल 40 से अधिक देशों के यहूदियों, राजनीतिक बंदियों, समलैंगिकों और जेहोवाह विटनेस संप्रदाय के लोगों को रखने के लिए किया जाता था।

रावेंस्ब्रयूक यातना शिविर को मुक्त कराने की याद में भी आभासी समारोह आयोजित किया गया।

जर्मनी की संस्कृति मंत्री मोनिका ग्रुट्टेर्स ने कहा कि मौजूदा समय में महामारी की वजह से स्मारक स्थल बंद है। ऐसे में यह आभासी समारोह को आयोजित करना और नाजियों द्वारा की गई क्रूरता को याद करना महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण कई समारोह प्रभावित हुए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने की याद में आठ मई को पड़ने वाली 75वीं बरसी भी इसमें शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).