देश की खबरें | सोने की तस्करी मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियां अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन कर रही हैं : निजयन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, दो नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को आरोप लगाया कि सोने की तस्करी मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियां ​​संवैधानिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने और कमजोर करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मौजूदा कानूनी ढांचे के भीतर आवश्यक हस्तक्षेप करेगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में आज दूसरे चरण की 94 सीटों पर वोटिंग, तेजस्वी, तेजप्रताप यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर.

यह पहली बार है जब विजयन ने एजेंसियों पर निशाना साधा है, जब​​कि उनकी पार्टी माकपा और उसके सहयोगी दलों ने भी कई बार इन एजेंसियों की आलोचना की है।

उन्होंने कहा, "सोने की तस्करी के मामले की जांच कर रही विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​राज्य में संवैधानिक रूप से चुनी गई सरकार को कमजोर करने और उसे अस्थिर करने के ठोस प्रयास में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रही हैं।’’

यह भी पढ़े | असम-मिजोरम सीमा विवाद गहराया, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को भेजा रिपोर्ट: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि न तो वह और न ही उनकी सरकार इस मामले में किसी भी "उचित जांच" के खिलाफ है।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एजेंसियां ​​राज्य सरकार के कार्यकारी प्राधिकरण और संवैधानिक निकायों का अतिक्रमण कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)