चेन्नई, सात जुलाई तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में पिता और पुत्र की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने को लेकर केन्द्र ने एक अधिसूचना जारी की है। राज्य सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर जयराज और बेनिक्स की मौत के मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का अनुरोध किया था।
यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘केन्द्र सरकार ने (मामले की जांच सीबीआई को सौंपने संबंधी) एक अधिसूचना अब जारी कर दी है।’’
हाल में सीबीआई जांच की घोषणा के बाद पलानीस्वामी ने गृह मंत्री को पत्र लिखा था।
यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के लिए एक महीने का दिया समय.
मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के निर्देश पर इस समय मामले की जांच सीबी-सीआईडी (अपराध जांच विभाग) कर रही है।
इस मामले में अब तक एक निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
बेनिक्स और जयराज की क्रमश: 22 और 23 जून को तूतीकोरिन जिले की सातनकुलम पुलिस की कथित यातना के बाद मौत हो गई थी। इन दोनों को 19 जून को गिरफ्तार किया गया था।
इन दोनों को कोविड-19 लॉकडाउन के कारण लागू निषेधात्मक आदेशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY