एजेंसी न्यूज

केंद्र भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान में जाने से रोकने को लेकर काम कर रहा है: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान में बह रहीं 'अखंड भारत' की छह में से तीन नदियों का भारत के हिस्से का पानी वहां जाने से रोकने को लेकर केंद्र सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को यह पानी मिलेगा. अब केंद्र सरकार भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान में जाने से रोकने के लिए काम कर रही है.

केंद्र भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान में जाने से रोकने को लेकर काम कर रहा है: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
नितिन गडकरी (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद, 15 जून: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान में बह रहीं 'अखंड भारत' की छह में से तीन नदियों का भारत के हिस्से का पानी वहां जाने से रोकने को लेकर केंद्र सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kahmir), पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को यह पानी मिलेगा.

महाराष्ट्र के नागपुर से गुजरात बीजेपी की जन संवाद डिजिटल रैली (Jan Samvad Digital Rally) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अहिंसा और शांति में विश्वास करता है.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का तंज, कहा- पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के राज में सिर्फ कांग्रेस के नेताओं के साथ चमचों की गरीबी दूर हुई

गडकरी ने कहा, "अखंड भारत में छह नदियां (जोकि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों से गुजरती हैं) थीं. बंटवारे के मुताबिक, तीन नदियों का पानी पाकिस्तान के लिए आरक्षित था जबकि बाकी तीन नदियों के पानी का इस्तेमाल भारत को करना था. हमारे हिस्से का पानी भी पाकिस्तान में बह रहा है."

उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान में जाने से रोकने के लिए काम कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).