देश की खबरें | केन्द्र ने अरुणाचल प्रदेश से जल जीवन मिशन पर तेजी से काम करने को कहा

ईटानगर, 28 जून केन्द्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश सरकार से जल जीवन मिशन पर तेजी से काम करने को कहा है।

केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मकसद 2024 तक गांवों में घरों में नलों के जरिए स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करके ग्रामीणों की जिंदगी में सुधार करना है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: तूतीकोरिन में पुलिस कस्टडी में पिता-पुत्र की मौत की जांच करेगी CBI, सीएम पलानीसामी ने कहा मद्रास हाई कोर्ट से लेंगे मंजूरी.

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू को गांवों और बस्तियों में पहले से मौजूद पाइप जलापूर्ति योजनाओं को आगे बढ़ाने की अपील की ताकि शेष बचे घरों में कम समय में नलों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा सके।

शेखावत ने मुख्यमंत्री से ‘‘अभियान मोड’’ में काम करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | असम: राज्य में भारी वर्षा के बाद आवासीय क्षेत्रों में घुसा बाढ़ का पानी : 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केन्द्रीय मंत्री ने कहा,‘‘ कोविड-19 के वक्त सरकार का प्रयास है कि लोग पानी के स्रोत के बाहर और हैंडपम्प पर भीड़ नहीं लगाएं। ’’

उन्होंने राज्य सरकार से गांवों में जलापूर्ति का काम तत्काल आधार पर शुरू करने का अनुरोध किया जिससे सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके और इससे ग्रामीण लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)