तुतीकोरिन, 10 जुलाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जिले के सथनकुलम में हिरासत में कथित यातना के बाद पिता-पुत्र की मौत के बहुचर्चित मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीबीआई अधिकारियों की एक विशेष टीम जांच करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंची।
यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख.
तमिलनाडु सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने इस मामले में जांच का जिम्मा सीबी-सीआईडी से लिया है।
एडीएसपी विजयकुमार शुक्ला के नेतृत्व में सीबीआई की टीम ने यहां सीबी-सीआईडी कार्यालय में विचार विमर्श किया और डीएसपी अनिल कुमार से मामले से जुड़े दस्तावेज लिए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीबीआई टीम जांच के सिलसिले में सथनकुलम थाना, कोविलपट्टी उप-जेल और कोविलपट्टी राजकीय अस्पताल का दौरा कर सकती है।
इस घटना के सिलसिले में 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY